पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर स्कूल भवन में लग रहीं कक्षाएं

जर्जर स्कूल भवन में लग रहीं कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सराईपाली(कोटद्वारी)

शिक्षाका अधिकार कानून घुंचापाली गांव से काफी दूर है। यहां स्कूल के जर्जर भवन में कक्षाएं लगाई जा रहीं हैं। लगातार मांग के बाद भी नया भवन नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

सरकार शिक्षा का अधिकार देेने के लिए अनेक दावे करती है मगर अव्यवस्था की पोल उसकी जड़ो को खोखला कर रहे है। कहीं शिक्षकों की कमी है तो कहीं स्थान की, कहीं दोनों है तो वहां बच्चों की कमी है। इसी समस्याओं से घिरा इस अंचल का गांव घुंचापाली है जहां प्राथमिक शाला तो है, बच्चे भी है मगर स्थान का अभाव है। यहां 1962 में प्राथमिक शाला आरंभ की गई थी जो अब बढ़कर 66 बच्चों तक पहुंच गई है। पुराना शाला भवन अनुपयोगी और जर्जर घोषित हो चुका है वहां कक्षाएं नहीं लगाई जा रही है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त कक्ष जो बना हुआ है उसमें ही सभी कक्षाएं लग रही है यहंा पर प्रधान पाठक कक्ष भी स्वीकृत हुआ मगर राशि का आबंटन नहीं होने से काम आरंभ नहीं हो सका है। अब एक कमरे में शिक्षक 66 बच्चों को कैसे बैठाएं और पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाएं। शाला विकास समिति और पालकों ने शासन से गुहार लगाई है कि पुराने भवन को मरम्मत किया जाए या फिर अतिरिक्त कमरे बनाए जाए ताकि पढ़ाई के लिए स्थानाभाव समस्या बने।