पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में अहाता नहीं होने के कारण परेशान हो रहे बच्चे

स्कूल में अहाता नहीं होने के कारण परेशान हो रहे बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली(कोटद्वारी) | सराईपालीब्लाॅक के सबसे बड़ा हाईस्कूल में आहाता नही है। सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह सच है। यह मामला है ब्लाॅक से मात्र 18 किमी दूर ग्राम पंचायत बलौदा का। इस पंचायत को आदर्श ग्राम भी घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। विधायक रामलाल चैहान गोद लेने का दावा करते हैं। इस गांव में बहुत से विकास कार्य हुआ है लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा लापरवाही विभाग का पोल खोल रहा है। इस अंचल के बढ़ते विद्यार्थी संख्या को देखते हुए प्रसाशन सन् 1984 से हाईस्कूल का संचालन किया गया। 18 किमी के आसपास के एक मात्र हाईस्कूल होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या दिनोदिन बढ़ने लगा जो कि आज तक विद्यार्थी संख्या 707 पहंुच चुका है। बढ़ते विद्यार्थी के संख्या को देखते हुए उनका सुरक्षा कवच आहाता अभी तक नही हुआ है। जिससे विद्यार्थियों का साइकल और शिक्षकों का दुपहिया वाहन सुरक्षा पर भी दिक्कत होता है।

मनचाहे कोई भी व्यक्ति या जानवर स्कूल परिसर के अंदर घुस जाते हैं जिससे उनके पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है। स्कूल में हर साल पौधे लगाए जाते हैं आहाता नही होने से गाय, बैल का भोजन बन जाता है। अभी भी स्कूल परिसर में 120 नग वृक्षारोपण किया गया है। जिसका सुरक्षा किया जा रहा है। लेकिन आहाता नही होने से कब तक सुरक्षित रह पाएगा। इसके बारे में नवनिर्वाचित सरपंच कमला पाढ़ी का कहना है मैं शपथ लेने के बाद सबसे पहले स्कूल में आहाता जरुर बनाउंगी।

स्कूल में आहता नहीं होने के कारण बच्चों की साइकिलें खुले में रहती हैं।