- Hindi News
- जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस और भाजपा का दावा
जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस और भाजपा का दावा
सराईपाली(शहर) | जनपदपंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा एवं कांग्रेस अपनी-अपनी पार्टी के लिए दावे कर रही हैं।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 13 फरवरी होना है जबकि सराईपाली विकासखण्ड के उपसरपंच का चुनाव 3 मार्च को होगा। जनपद अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनो की ओर से तेज कोशिशें की जा रही है। सभी नवनिर्वाचित सदस्य भूमिगत हो गए हैं। जनपद पंचायत में अध्यक्ष का पद अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसे देखते हुए उपाध्यक्ष बनने वाले सदस्य ही सबसे अधिक लाबिंग कर रहे हैं। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जयंती चैहान डुमरपाली तथा दीपांजली गेर्रा का नाम प्रमुख रुप से लिया जा रहा है जबकि कांग्रेस में धनेश्वरी बालसी का नाम सबसे उपर है। अध्यक्ष अजा वर्ग की महिला सीट होने के नाते उपाध्यक्ष का बोलबाला रहेगा। इसे देखते हुए उपाध्यक्ष बनने वाले ही सबसे अधिक सक्रिय होकर अपने अपने समर्थक सदस्यों के साथ नजरबंद हो गए हैं। उपाध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस की ओर से सबसे अधिक अनुभवी सदस्य महेश चैधरी का नाम सामने में रहा है
कांग्रेस नेता विश्वजीत बेहरा का नाम भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में है। जबकि भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा मण्डल महामंत्री विजय प्रधान अंतर्ला, भाजपा नेता अनंतराम बिशी सिंघोड़ा तथा नरेश कुमार पटेल तिलाईपाली का नाम उभरकर सामने रहा है। हांलाकि भाजपा की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने की बात कही जा रही है। भाजपा से दो तीन नामों पर चर्चा हो रही है। जबकि कांग्र्रेस से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी को चुनाव में उतारा जा सकता है।
जनपद में सबसे अधिक वोट जीतने का दावा भाजपा के लोग कर रहे हैं। इसमें कांग्रेसियों का भी दावा है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समर्थित प्रत्याशी ही बनेंगे। जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा क्लीन स्वीप करना चाहती है। गैरदलीय आधार पर होने वाले जनपद चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के लोग अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बनाने को लेकर प्रयासरत हैं।