पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सवारी बाइक और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रतिबंध की मांग

तीन सवारी बाइक और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रतिबंध की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली| यातायातसुधार की दिशा में ठोस पहल की मांग पर पालिका के नए सदस्यों ने गंभीरता दिखानी शुरू की है। तीन सवारी बाइकों पर प्रतिबंध नहीं होने के कारण नियमों का पालन करवाने में विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है।

तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भी विभाग में गंभीरता का अभाव देखा जा रहा है। विभागीय सुस्ती के खिलाफ पालिका के पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि नगर को साफ और स्वच्छ बनाने की दिशा में जा पहल हो रही है, उसके साथ ही नगर की सड़कों को दुर्घटनाओं से मुक्त करने के लिए भी पहल की जानी चाहिए। मोटर सायकल में तीन सवारी को नियामानुसार रोका जाना चाहिए तथा यातायात व्यवस्था मे सुधार लाने की मांग का ज्ञापन पार्षद विकाससिंह ने एसडीएम स्वाति श्रीवास्तव और थाना मे सौंपा है।

उन्होंने ज्ञापन मे कहा है कि नगरीय क्षेत्र मे प्रतिदन तेजरफतार हजारों वाहन की आवाजाही होती है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही है। नगरीय क्षेत्र में बाईक पर 3 सवारी तेज रफतारी पर पुलिस कोई कार्रवाई जिससे दुर्घटना में बढ़ोत्तरी हो रही है। पुलिस को गति पर अंकुश लगाने के साथ बाईक पर ज्यादा सवारी बैठाने वालों पर रोक के लिए सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। अगर फिर भी गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं तो नगरीय क्षेत्र मे गति अवरोधक बनाने चाहिए।