पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी ब्लाक अध्यक्ष पर लगे आरोप

कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी ब्लाक अध्यक्ष पर लगे आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव के बाद अब कांग्रेस की गुटीय राजनीति को एक बार फिर बल मिलने लगा है। सराईपाली में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ने कुछेक पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्कासन और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई शुरू की है। ब्लाक अध्यक्ष की प|ी नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही थी और उसे हार का सामना करना पड़ा। पूरे मामले में चुनाव के बाद ब्लाक अध्यक्ष ने कार्रवाइयों को मूर्तरूप देना शुरू किया है, कुछ निष्कासन और नोटिस जारी हुए तो दूसरे कार्रवाई के शिकार पदाधिकारियों ने ब्लाक अध्यक्ष की गतिविधि को भी संदेह के घेरे में ले लिया।

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोमी सलूजा ने निष्कासन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का बचकाना हरकत बताया है। उन्होंने निष्कासन को अवैधानिक करार देते हुए कहा है कि वे जिले के पदाधिकारी हैं, इस नाते उनका निष्कासन जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ही कर सकते हैं। सलूजा का कहना है कि 20 वर्षों से कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपना कार्य कर रहे हैं। उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड 11 की जिम्मेदारी मिली थी वहां से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाए हैं। अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी सीता पटेल को भी सम्मानजनक वोट इस वार्ड से मिले हैं। ब्लाक अध्यक्ष पर अारोप लगाते हुए बताया कि वे अपनी हार छिपाने के लिए निष्ठावान मूल कार्यकर्ताओं, यहां तक की जो महल समर्थक हैं उन्हें चिन्हांकित कर पार्टी से निकालने में तुले हुए हैं। सलूजा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यह साबित कर दें कि मेरे द्वारा कहां पर पार्टी विरोधी कार्य किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिले के पदाधिकारी रोमी सलूजा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील जैन को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरिदास भारद्वाज के खिलाफ उनके द्वारा घूम-घूमकर उनके विरूद्ध कार्य करते हुए चुनाव प्रचार किया गया था, उन्हें इसकी याद क्यों नही रही है। जोगी के विरोध में भी किसने काम किया यह बताने की आवश्यकता किसी को नही है।