पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली तार टूटा, आसपास के लोग बचे

बिजली तार टूटा, आसपास के लोग बचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली| बिजलीविभाग की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। नागरिकों में विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। हाल में लापरवाही के चलते दो खंभों के बीच का तार टूट गया। तार में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट के कारण हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं नहीं हुआ लेकिन पोस्टआफिस रोड़ में आने जाने वाले लोग भयभीत हो गए। नागरिकों ने शिकायत की है कि शहर के खंभों में खीचे गए तार को तत्काल दुरुस्त किया जाए वरना किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस रोड में एक ट्रेक्टर शो रूम के समीप बिजली तार टूट गई। घटना के कारण काफी देर तक वह सड़क पर लकटता रहा। काफी देर बाद विद्युत विभाग के लोग पहुंचकर इसे ठीक किया। तार को ठीक करने में विभाग और ठेकेदारों के बीच एक दूसरे पर दोषारोपण का दौर चलता रहा। कहा जा रहा है कि तार मेंटनेस का काम ठेकेदारों को सौंप दिया गया है, और ठेकेदार इस दिशा में गंभीर नहीं है।

ठेकदार का काम है यह कहकर विभागीय कर्मचारी भी देख-सुन कर अनदेखा कर देते हैं। आने वाले दिनों में तारों को ठीक नहीं किया गया तो परिणाम घातक हो सकते हैं।