पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संकुल केदुवां के बाल वैज्ञानिक हुए सम्मानित

संकुल केदुवां के बाल वैज्ञानिक हुए सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकुल केंद्र केदुवां में प्राथमिक उच्च प्राथमिक शाला में एक दिवसीय संकुल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

आयोजक सीएसी यशवंत चौधरी ने बताया कि मुख्य अतिथि सरपंच उषा तेजराम पटेल व अध्यक्षता प्राचार्य बी साहू, विशिष्ट अतिथि नरेश पटेल, छबिराम चौधरी रहे। प्रदर्शनी में 48 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्राथमिक स्तर पर निर्णायकों के पैनल ने प्रथम सपवाडीपा के शत्रुघ्न के जैविक खाद मॉडल, द्वितीय बिजातीपाली के सकदास का मानव कंकाल मॉडल, तृतीय केदुवां के मुस्कान, राजू, मेनका का सोलर उर्जा मॉडल रहा।

उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम केदुवां के छात्र आल्फिया व अंकिता का सूर्य चंद्र ग्रहण मॉडल, द्वितीय व तृतीय क्रमश: डुड़ुमचुवां अभ्यारण मॉडल नंदकिशोर टीम, खाद्य जल पूर्णिमा, दीपिका टीम, सौर ऊर्जा मुरलीधर टीम को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...