लुकापारा में निकली साक्षरता जागरूकता रैली
सराईपाली | वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के स्वयंसेवकों ने गोद ग्राम लुकापारा में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य व जिला संगठक(रासेयो) डॉ. एएल पटेल के मार्गदर्शन में लोगों ने रैली निकालकर ग्रामवासियों को साक्षरता व स्वच्छता के लिए जागरूक करने नारे लगाए।
इस दौरान रासेयो गीत से गांव की गली गूंज उठी। रैली गांव के मुख्य गली से आंगनबाड़ी परिसर, उच्च प्राथमिक शाला परिसर, बजरंग चौक, राधाकृष्ण मंदिर परिसर से गुजरती हुई रैली आगे बढ़ी। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ का मंचन कर बेटी बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रिति पटेल ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हाथ धोने की विधि की जानकारी देते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। रैली में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सराईपाली. रैली में शामिल स्वयंसेवक।