पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमीनार में नवीन नवाचार व चारित्रिक विकास पर जोर

सेमीनार में नवीन नवाचार व चारित्रिक विकास पर जोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामचंडी कॉलेज में सोमवार को उच्च शिक्षा में गुणवत्ता विकास विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में बसना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके पुरोहित, स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉ एएल पटेल, डॉ. संध्या भोई शामिल हुए। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ एन के भोई ने कहा कि पाठ्यक्रम में परिर्वतन व नियमित व प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग कॉलेज होना चाहिए। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा पर जोर दिया। डॉ. संध्या भोई ने प्राध्यापकों में गुणवत्ता के सुधार एवं नवीन तकनीकी के प्रयोग किया जाने पर बल दिया। वहीं डॉ. पुरोहित ने उच्च शिक्षा में नवीन नवाचार एवं चारित्रिक विकास पर बल दिया। सेमीनार में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। पंजीयन कराने वालों में बसना के डॉ. एनके भोई, सराईपाली के डॉ. पी साहू, भूमिका शर्मा, ईपी चेलक, बीबी कर, डॉ. पीसी सतपथी, मेघा डड़सेना, मनीष माथुर, शंभु पटनायक (कम्प्यूटर), सुरेंद्र साहू, कामिनी कौशल, उमेश सोनी विभागाध्यक्ष, आर एस मांझी एवं डी नायक कार्यक्रम मेंं पंजीयन कराया।

खबरें और भी हैं...