संस्कृतियों का समावेश देख दर्शक अभिभूत
संकुलस्तरीय रात्रिकालीन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम खपरीडीह में किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामवासी तथा आसपास के लोग उपस्थित रहे।
रात्रिकालीन कार्यकम में किसड़ी संकुल केकई स्कूलों केविद्यार्थी शामिल हुए. कार्यक्रम में देशभक्ति, उडिय़ा, संबलपुरी, छत्तीसगढ़ी, धार्मिक नृत्य के साथ आधुनिक फिल्मी गीतों का समावेश किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किसड़ी मिडिल स्कूल को मिला. द्वितीय स्थान पर देवलभांठा मिडिल स्कूल तथा तृतीय स्थान पर खपरीडीह मिडिल स्कूल को प्रदान किया गया. प्रथम इनाम राशि 2500 रुपए, द्वितीय 2000 रू. तथा तृतीय स्थान प्राप्त को 1500 रू. शील्ड प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्काउट गाइड संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत देवलभांठा की सरपंच राजकुमारी गोवर्धन नायक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि साख सहकारी समिति जोगनीपाली के अध्यक्ष नंदलाल नायक, ताराचंद नायक, संकुल प्रभारी किशोर रथ, समन्यवयक नेहरूलाल चौधरी एवं ग्राम के समस्त नवनिर्वाचित पंच थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
एेसी स्पर्धाओं से प्रतिभाओं को मिलता है मौका
संगीतऔर नृत्य स्पर्धा के इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक ार्यक्रम का आयोजन से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को आगे लाने में सहायक होता है. किंतु आजकल जिस तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए फूहड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, यह भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है. उन्होने कहा कि, देशभक्ति, धार्मिक तथा उदेश्य पूर्ण, भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने चाहिए ताकी बच्चों में भी देश के प्रति भाव जग सके उन्होने शिक्षकों से अनुरोध किया कि कौन सा कार्यक्रम देने लायक है इसे तय करें मंच का संचालन सुरेन्द्र भोई तथा युधिष्ठिर साहू ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष हेमंत भोई, जयलाल बारिक, प्रधान पाठक, लीलाधर नायक, लोकेश पात्र, आजुराम वर्गे, चरण सिंह साहू सहित समस्त समस्त शिक्षकों शाला प्रबंध समिति के सदस्यों तथा ग्राम के युवा साथियों का भरपूर सहयोग रहा।
नृत्य स्पर्धा