- Hindi News
- पाॅलीिथन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प
पाॅलीिथन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प
सरस्वतीशिशु मंदिर में इको क्लब के तत्वावधान में पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का शपथ विद्यार्थियोंं को दिलवाई गई विद्यालय में स्वच्छ प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने के लिए शारदा इको क्लब का गठन किया गया है जिसका निर्देशन आचार्य युगल किशोर महापात्र कर रहे है। प्राचार्य तेजराम साहू ने कहा कि हमारी कथनी करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। आचार्य राधारमण मिश्रा ने कहा कि पॉलीथीन एक संश्लेषित बहुलक है तथा इसका विघटन अनौक्सी जीवों द्वारा नहीं हो पाता, इसलिए यह पर्यावरण को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है स्वच्छ पर्यावरण हेतु यह सबसे बड़ा अवरोधक है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुजीत कर ने किया इसके पहले इको क्लब द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें समस्त आए नागरिकों से भी अपील किया गया।