नवोदय चयन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा
सराईपाली| जवाहरनवोदय विद्यालय मे अगले शिक्षा सत्र मे कक्षा 6 वीं मे प्रवेश के लिए सराईपाली ब्लॉक की परीक्षा स्थानीय तीन स्कूलों मे आयोजित की गई जिसमें 1224 परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु आवेदन किया था लेकिन इसमे से 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मे 449 परीक्षा देना था जहां 16 अनुपस्थित थे। कन्याशाला मे 545 परीक्षार्थी मे 30 अनुपस्थित, स्थानीय मंदिर स्कूल मे 230 मे 14 अनुपस्थित थे। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 1.30 तक आयोजित हुई।