पं. दीनदयाल की 47वां पुण्यतिथि मनाई
कोटद्वारी ( सराईपाली)| बलौदा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 47वां पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा बलौदा मंडल अध्यक्ष मंत्री प्रधान, उपाध्यक्ष चंद्रहास पंडा, महामंत्री प्रदीप साहू, पिंकू साहू, कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे। उपाध्यक्ष पंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनकी कड़ी मेहनत के कारण भाजपा मजबूत स्थिति में पहुंची है। अंत में पुण्यतिथि में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा शुभम पाणिग्राही द्वारा किया गया।