पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छत्तीसगढ़ी और उड़िया नृत्य ने मोहा

छत्तीसगढ़ी और उड़िया नृत्य ने मोहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिडिल स्कूल कलेंडा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी और उड़िया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्याम तांडी तथा अध्यक्षता जनपद सदस्य मुरलीधर भोई ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच तपस्विनी जगत, उपसरपंच प्रेमलाल पटेल, सेवानिवृत शिक्षक विनोद बिहारी आदि थे।

इस अवसर पर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को स्टूडेंट आॅफ दी ईयर का का पुरस्कार दिया गया। तांडी ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता और प्रतिभा से वे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने विद्यालय में टॉपर विद्यार्थियों को 2-2 हजार देने की घोषणा की। शाला प्रबंध समिति के सदस्य लोकनाथ चौधरी, शिक्षक एससी चौधरी, गजानंद नायक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

सराईपाली. कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए छात्र।

खबरें और भी हैं...