पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकमात्र निस्तारी तालाब,वह भी प्रदूषित

एकमात्र निस्तारी तालाब,वह भी प्रदूषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मछलियां मर रही है, ग्रामवासी नहाने मजबूर।

भास्करन्यूज| सिर्री

कोकड़ी-नारीका एक मात्र निस्तारी गांव तालाब खंभा तालाब प्रदूषित हो गया है। तालाब में कमल के तंतुआंे का जाल फैला हुआ है। जिसके कारण मछलियां मर रही है। पानी में कीडे़ हो गए है। पानी का रंग गहरा काला हो गया है। पानी के ऊपरी सतह पर तैलीय परत बन गया है। प्रदूषित पानी में नहाने ग्रामवासी मजबूर है।

ग्रामीण एस कुमार साहू, जितेन्द्र साहू, योगेश, टोमन यादव, सुन्दर यादव, गौकरण साहू, लीलाराम, तीरथराम, ईश्वर, किसन, यादराम, महेश ने बताया कि तालाब की वर्षो से सफाई नहीं हुई है। साफ-सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। नहाने से चर्मरोग और खुजली होती है।

कई बार की मांग

12सौ की जनसंख्या वाले इस गांव के लिए मात्र एक ही तालाब है। वह भी उपयोग के लायक नहीं है। पानी की समस्या के चलते ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों को भी इसी तालाब में नहलाते है। आदमी और पशु साथ-साथ नहाने यह मजबूर है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई की मांग कई बार की है। लेकिन आजतक तालाब की सफाई नहीं कराई जा सकी। उन्होंने आगे बताया कि गांव की राईसमिल का पानी तालाब में पहुंचने से बदबू उठ रही है।

सिर्री. गांव का इकलौता तालाब गंदगी की चपेट में है, पंचायत द्वारा सफाई नहीं कराया जा रहा।