- Hindi News
- झूला फिसलपट्टी का आनंद ले रहे स्कूली बच्चे
झूला फिसलपट्टी का आनंद ले रहे स्कूली बच्चे
बच्चोके समुचित खेल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत गोजी ने माध्यमिक शाला एवं प्राशा परिसर में झूला और फिसलपट्टी लगाई है। जिसका आनंद बच्चे छुट्टी के समय लेने लगे है। पढ़ने आने वाले बच्चे इस ओर आकर्षित होकर अपने साथियों को भी स्कूल आने कह रहे है। यह सर्वशिक्षा अभियान की एक महत्वपूर्ण पहलू है। ग्राम पंचायत गोजी के सरपंच ईश्वरी तारक सहित पंचो की उपस्थिति में झूला एवं फिसलपट्टी का शाला परिसर में शुभारंभ किया गया। गांव के स्कूल में गार्डन भी बनाया गया है। जहां बच्चे सुबह-शाम सैर कर रहे है।
गांव को सुंदर बनाने की कवायद जारी है। स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए मुहल्ले को साफ रखकर बीमारी को दूर भगाने का प्रयास जारी है। इस मौके पर राधेलाल, शिवकुमारी, रामाधार, सुमित्रा, मनोज, केशव, गोविंद, युवराज, भूषण, सावित्री आदि उपस्थित थे।