पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंध्र से मिलेगी महिला सशक्तिकरण की सीख

आंध्र से मिलेगी महिला सशक्तिकरण की सीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस महिलाओ का समूह बना करंेगी पैसो की बचत, महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर।

भास्करन्यूज |सिर्री

छगमें गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने आंध्रप्रदेश से प्रशिक्षक लाकर गांव गांव की महिलाओं को गरीबी दूर करने के गुर सिखाएंगी। इसके लिए गांव-गांव में महिलाओं की टीम तैयार किया जा रहा है।

सिर्री कलस्टर के अंतर्गत ग्राम कोड़ेबोड़ में महिलाओ की टीम बनाना शुरू कर दिया है। टीम बनाकर महिलाओं को एक साथ बैठाकर पैसे कैसे बचाना चाहिए, गरीब महिलाएं आत्म निर्भर कैसे बनेगी इस संबंध में बताया जा रहा है। कोड़ेबोड़ के पंचायत भवन में आंध्रप्रदेश से पहुंची महिलाओं की टीम 12 सितम्बर से अपना काम शुरू किया है।

कोड़बोड़ में महिलाओं की 8 समूह तैयार कर लिया गया है। आंध्र की महिला टीम में शामिल कमला सगुणा, बंडारू, उषा रानी, तलारी भाग्य लक्ष्मी, के श्रीनु, राम रामू ने बताया कि कोड़ेबोड़ सिर्री के आसपास गांव कुल्हाड़ी में 8 समूह , दर्रा में 6 समूह, फुसेरा में 6 समूह, खर्रा में 8 समूह, चिंवरी में 6 समूह, कोड़ेबोड़ में 8 समूह में 15-15 महिलाओं की टीम तैयार किया गया है। आलेखुंटा और सोनपुर में समूह तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। टीम ने कहा है कि सिर्फ बीपीएल परिवार के लिए ही यह योजना है।

सप्ताह में एक दिन बैठक एक मुट्ठी चावल लेकर आने को कहा जाता है उस चावल को उन गरीबो को दिया जाता है जिनका कोई नही उनके पास खाने को कुछ नही है ऐसे लोगो की सहायता करने के लिए कहा जाता है। संगठित समूह की महिलाएं 10 या 20 रूपये एकत्र कर जरूरतमंद लोगो को एक से दो रूपये के ब्याज पर राशि देकर समूह को आगे बढ़ाना है। बताया गया है कि छग में आंध्रप्रदेश की 26 टीम काम कर रही है जिसमें से 4 टीम कुरूद क्षेत्र के गांव में काम कर रही है। बाकी बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, बलरामपुर, छुरा, गरियाबंद में जाकर महिलाओ को संगठित करने में लगी है।

चुनावको लेकर बैठक

धमतरी|नगरनिगम चुनाव को लेकर मकेश्वर वार्ड में जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक बुलाई। बैठक में वार्ड की प्रमुख मांग, समस्याओं पर चर्चा किया गया। समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने प्रयास करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अध्यक्ष माेहन लालवानी, नरेश जसूजा, अवैश हाशमी, प्रभा श्रीवास्तव, सुशीला साहू, सलीम तिगाला वार्डवासी अरूण साहू, मनोज ढीमर, विष्णु नागवंशी, शकील खान, रूखमणी बंजारे आदि उपस