बेरोजगार देंगे आवेदन
िसर्री| प्रौद्योगिकीकेन्द्र सिर्री में बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएसएसडीए की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नि:शुल्क इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इच्छुक कार्यालय से 11 से 3 बजे तक आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ अंकसूची, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, राशनकार्ड एवं फोटो 2 सेट में जमा करना अनिवार्य है। जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।