पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रासेयो शिविर का समापन

रासेयो शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठफूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन भानु चन्द्राकर, शरद पण्डा, पंकज सिन्हा, निर्मला साहू, डा. शोभा गावरी, डा. पीबी हरिहरनो के आतिथ्य में किया गया। मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के उत्थान, धर्मप्रचार, युवाओं को जगाने तथा देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ठीक उसी तरह युवा पीढ़ी पहचान बनाने के लिए अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित करे। हरिहरनो ने कहा कि स्वच्छता के संदेश को विराम देते हुए जारी रखना है और आसपास के गांवों को भी प्रेरित करें। प्राचार्य ने कहा कि समय-समय पर शिविरार्थी इस गांव में आकर निरीक्षण करेंगे।

शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। शिविरार्थी तेजराम साहू, संध्यारानी साहू, पदुम साहू, राजनंदनी साहू, रोहित साहू, संजू साहू आदि उपस्थित थे।

सिर्री. समापन अवसर पर अतिथि छात्रा को सम्मानित करते हुए।