कठौली गांव की बदली तस्वीर
सिर्री. ग्रामपंचायत कठौली में अब बुनियादी सुविधाओं का अभाव नहीं है। लोगों की छोटी सी छोटी जरूरते अब पूरी हो रही है। निर्मल ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के बाद राष्ट्रपति राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुआ है। इस ग्राम पंचायत को और भी विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया है। सरपंच ने बताया कि आम जनता की बुनियादी समस्याओ को हल करने का प्रयास किया गया है। बीते दस सालों के विकास की यात्रा में नलजल योजना, शिक्षा, गलियो में सीसीकरण आदि विकास कार्य कराया गया।