पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला . यहांसे 6 किमी दूर खपराडीह से अल्ट्राटेक सीमेंट रावन मार्ग पर शुक्रवार रात साढ़े सात आठ बजे के बीच खपराडीह से मात्र आधा किमी और मुख्य मार्ग से 100 फीट की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास शराब की टूटी बोतल, डिस्पोजल ग्लास और खाद्य सामग्री के पैकेट भी पाए गए हैं। वहीं शव के चेहरे आंख पर चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। घटना की सूचना ग्राम कोटवार के माध्यम से पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी एचएस यादव स्टॉफ सहित घटनास्थल पहुंचे थे। किंतु सूर्यास्त होने के कारण शव का पंचनामा नहीं होने की स्थिति में शव के पास उन्होंने कुछ आरक्षकों को तैनात कर दिया है। सुबह पंचनामा के बाद जानकारी देने की बात यादव ने कही है।