श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ 9 से
सुहेला| ग्रामगुमा के बजरंग चौक में 9 से 17 फरवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक पं. रामलाल शुक्ला अमोरा बेमेतरा वाले होंगे। आयोजन समिति के लखनलाल वर्मा, कुलेंद्र वर्मा आदि ने बताया कि 9 फरवरी को गौकर्ण कथा 10 फरवरी को परीक्षित जन्म, 11 फरवरी को ध्रुव चरित्र, 12 फरवरी को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, 13 फरवरी को राम चरित्र श्रीकृष्ण जन्म, 14 फरवरी को बाललीला, रुखमणी विवाह, 15 फरवरी को गीता, हवन, तुलसी, सहस्त्रधारा के साथ कथा का समापन होगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।