पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुहेला में दवा दुकानों और निजी चिकित्सकों पर छापामार कार्रवाई

सुहेला में दवा दुकानों और निजी चिकित्सकों पर छापामार कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिप्रोसिन,ब्रुफेन, डाईक्लोफेन आदि महावर कंपनी की प्रतिबंधित दवाई की बिक्री पर रोक के बावजूद मेडिकल दुकानों में इसकी बिक्री की जा रही है। जानकारी मिलने पर मंगलवार को सिमगा बीएमओ जीएस सोम ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित सुहेला के दवाई दुकानों एवं निजी प्रेक्टीशनरों के यहां छापामार कार्रवाई की।

दल में डा. शशिकिरण जायसवाल, हतबंध, पीएससी प्रभारी डा. डीके वर्मा, सुहेला प्रभारी डा. रमेश साहू, पटवारी केसी कोसले के साथ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल थे। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर सूचना के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। छापे के दौरान जांच दल को यहां के दो दवाई दुकानों में काफी मात्रा में प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी डेट वाली सीनाराजिन, रेबेरा, ब्रुफेन, कोडाडेक्ट, एलरफ्री जैसी एक्सपायरी एवं निमोस्लाइड फार्मूले की प्रतिबंधित दवाइयां प्राप्त हुई है। इसके साथ ही जांच दल ने यहां निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के यहां भी छापा मारा और उनकी डिग्री की फोटो काफी जांच के लिए ले गए हैं। इसके चलते यहां के निजी चिकित्सकों की दुकानें आज नहीं खुली।

छापे के दौरान भास्कर प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बीएमओ डा. सोम ने बताया कि छापामार कार्रवाई विकासखंड के गांवों में लगातार चलेगी। सेक्टर प्रभारी सुपरवाइजरों को नियमित जांच के लिए निर्देश दिया गया है। हमारे द्वारा दवाई दुकान संचालकों से महावर फार्मा की दवाई नहीं बेचने एवं भविष्य में जांच के दौरान पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने संबंधी फार्म भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छापे में मिले एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों को सीलबंद कर सीएमओ बलौदाबाजार कार्यालय भेजा जाएगा।

सुहेला. जब्त की गई प्रतिबंधित एवं एक्पायरी डेट वाली दवाइयां।

सुहेला. वर्मा मेडिकल की जांच करते अधिकारी।

सुहेला. मनीष मेडिकल में छापामार कार्रवाई करती जांच टीम।