- Hindi News
- कांग्रेस समर्थक सदस्यों को भूिमगत करने का हल्ला
कांग्रेस समर्थक सदस्यों को भूिमगत करने का हल्ला
जनपदपंचायत सिमगा अध्यक्ष बनने कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी भाजपा नेता मैदान में हैं। चुनाव के पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधि भूमिगत हो गए हैं। वहीं रविवार की रात भाजपा के 20 से अधिक लोग माहेश्वरी समर्थक सदस्यों को उठाकर ले गए।
घटना के बाद सिमगा जनपद पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत की संभावना बढ़ गई है। कांग्रेस को चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। सामुदायिक भवन की घटना के संबंध में श्री माहेश्वरी ने कहा कि रामायण में लिखा है समरथ को नहीं दोष गोसाई। जनता सब देख रही है और समझ रही है।
बताया जाता है कि 25 में 14 जनपद सदस्यों ग्राम के सामुदायिक भवन सिमगा में सुनील माहेश्वरी ने रविवार को बैठक कर अगले दिन भ्रमण पर ले जाने का कार्यक्रम बनाया गया था। उसी रात करीब 3 बजे भाटापारा नगर पालिका से संबंधित कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित 20 से अधिक लोग सामुदायिक भवन का ताला तोड़कर चार निर्वाचित सदस्यों को बलपूर्वक उठाकर ले गए। घटना के समय श्री माहेश्वरी वहां उपस्थित नहीं थे। वहां उपस्थित अन्य जनपद सदस्यों ने घटना की पुष्टि की है।
घटना से वहां उपस्थित अन्य जनपद सदस्य दहशत में हैं। उक्त घटना के बाद भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को निर्वाचन की निष्पक्षता पर संदेह दिखाई दे रहा है। भाजपा को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है।
ज्ञात हो सिमगा-दामाखेड़ा-रोहरा क्षेत्र से आजादी के बाद आज तक जनपद अध्यक्ष नहीं बन पाया है। हमेशा से हतबंध सुहेला क्षेत्र से ही अध्यक्ष बनते रहे हैं। वर्तमान में सुनील माहेश्वरी सिमगा क्षेत्र से आनंद यादव हतबंध क्षेत्र से आते हैं। पहली बार सिमगा क्षेत्र से मजबूत दावेदारी पेश की जी रही है।
जनता की नजर 13 फरवरी को होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है जहां विधायक शिवरतन शर्मा खुलकर आनंद यादव का समर्थन कर रहे हैं वहीं सुनील माहेश्वरी अपने समर्थकों के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
मुझेजानकारी नहीं: शिवरतन
भाजपाप्रत्याशी आनंद यादव ने कहा कि रविवार की रात सामुदायिक भवन में जनपद सदस्यों को उनके रिश्तेदार लेने गए थे, कि भाजपा कार्यकर्ता। वहीं विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा ऐसी किसी भी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की गई है।
आनंद यादव
सुनील माहेश्वरी