आम के पेड़ लदे बौर से
सुहेला | क्षेत्रमें आम के पेड़ इन दिनों बौर से लद गए हैं। बौर देखकर किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक रहा तो आम की फसल अच्छी होगी लेकिन पिछले कुछ दिनों से बदली छाए रहने से लोग चिंतित है कि इससे बौर के साथ ही तिवरा,मसूर, बटरी की फसल को नुकसान हो सकता है। बहुत किसानों ने तो बदली को देखते हुए बिना पके तिवरा, मसूर बटरी फसल की कटाई शुरू कर दी है ताकि नुकसान हो तो कम हो।