- Hindi News
- जमनइया नाले पर पुल नहीं बरसात में कट जाते हैं गांव
जमनइया नाले पर पुल नहीं बरसात में कट जाते हैं गांव
यहांसे मात्र 5-6 किमी दूर ग्राम भंवरगढ़ के किनारे से जमनइया नाला गुजरता है। इसके कारण सुहेला सहित भोथीडीह, लोहारी, बरडीह आदि नजदीकी गांवों सहित अनेक गांव बरसात के दिनों में पूरी तरह से कट जाते हैं। आने वाली बाढ़ एवं नाले में पुल, रपटा निर्माण नहीं होने से भंवरगढ़, जांगड़ा, बिलईडबरी गांवों के लोगों को सुहेला उप तहसील मुख्यालय, प्रमुख बाजार नाला पार कर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के कारण स्कूली छात्र-छात्राएं नवापारा हायर सेकंडरी स्कूल नहीं जा पाते।
भंवरगढ़ के त्रिलोक वर्मा, विश्वनाथ निषाद,मोहन देवदास तथा जांगड़ा के रमेश वर्मा आदि ने बताया कि नाले पर पुल नहीं होने के कारण या तो चार माह अन्य गांवों से कट जाते हैं या लंबी दूरी तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरडीह के 11 अदिवासी कृषकों ने बिटकुली से बरडीह-भंवरगढ़ मार्ग एवं जमनइया नाले पर पुल निर्माण की शर्त पर अपनी भूमि शासन को दान में दी थी। बिटकुली-भंवरगढ़ मार्ग को बरडीह तक लाकर छोड़ दिया गया है। वहीं नाले पर पुल बनाया ही नहीं किया है।
भंवरडीह के सरपंच अश्वनी पाल ने कहा कि उसने अपने कार्यकाल में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, 12 लाख रुपए की लागत से 4 अहाता निर्माण, चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो आंगनबाड़ी भवन, कर्मशाला भवन,2 अतिरिक्त शाला कक्ष एवं लाखों रुपए के मनरेगा के तहत विकास कार्य कराए हैं। जमनइया नाला पर पुल निर्माण कराने की इच्छा अधूरी रह गयी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधयों से लगातार इसकी मांग की जाती रही। इस बार मेरे गांव के बिलईडबरी भंवरगढ़ पंचायत से कट जाने के कारण यहां से सरपंच का चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।
भोथीडीह, लोहारी के लोगों का कहना है कि भंवरगढ़ और भोथीडीह अब एक पंचायत क्षेत्र के गांव हो गए हैं, परंतु महज 2.5 किमी दूर स्थित दोनों गांव बारिश के दिनों में बीच में नाला होने के कारण चार माह तक एक दूसरे से कटे रहेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक स्व. गणेशशंकर बाजपेयी के कार्यकाल में स्टापडेम बना था, परंतु विभाग की अदूरदर्शिता अथवा एस्टीमेट में शामिल नहीं किए जाने के कारण स्टापडेम पर रपटा नहीं बनाया गया। लोगों ने शासन से कम से कम रपटा बनाने की मांग की है ताकि आवागमन सुगम हो सके। लोगों ने यह भी बताया कि बिटकुली, भटभेरा, बुड़गहन, बऱडीह आदि गावों से भाटाप