पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हारी प्रत्याशी विजयी घोषित, ग्रामीण नाराज

हारी प्रत्याशी विजयी घोषित, ग्रामीण नाराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवापाराग्राम पंचायत में वार्ड क्रमांक 9 के पंच पद के चुनाव में हारी प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है।

पंचायत के वार्ड 9 से पंच पद के प्रत्याशी अन्नू वर्मा को मतगणना में 35 तथा यशोदा निषाद को 29 मत मिले थे। अन्नू 6 वोट से जीती थी। पीठासीन अधिकारी द्वारा अन्नू को 65 वोटों में से 35 मत प्राप्त करने संबंधी प्रमाणपत्र दिया गया, परंतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज देव द्वारा यशोदा निषाद को विजयी घोषित कर पंच पद का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इससे ग्रामवासियों में नाराजगी है।

भुनेश्वर वर्मा, केजुराम कुर्रे, व्यासनारायण वर्मा सहित ग्रामीणों ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी की उक्त कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए ज्यादा मत प्राप्त करने वाली प्रत्याशी को पंच का प्रमाण पत्र देने की मांग की है। ज्ञात हो कि इससे पहले मुड़पार पंचायत में ऐसी गड़बड़ी हुई है। वहां पहले सरपंच पद के प्रत्याशी मनोज तिवारी को ज्यादा मत मिलना बताया गया। मनोज जब प्रमाणपत्र लेने गए तो युगल किशोर को सरपंच का प्रमाणपत्र दे दिया गया। पहली गलती के बाद भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गलती दोहराए जाने से असंतोष है।