पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन नहीं होने से केंद्रों में खुले में पड़ा है धान

परिवहन नहीं होने से केंद्रों में खुले में पड़ा है धान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासनद्वारा सहकारी समितियों से की गई धान खरीदी को बंद हुए दस दिन हो गए हैं, खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन नहीं होने से अभी भी हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। समितियां होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भटभेरा के अंतर्गत आने वाले खरीदी केंद्रों में परिवहन नहीं होने से वर्तमान मेें 54 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले में पड़ा हुआ है।

क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बदली छाए रहने से बारिश हो सकती है और खुले में रखा धान भीग सकता है, समितियां बारिश को लेकर चिंतित हैं। रावन समिति प्रबंधक बाबूलाल वर्मा ने बताया कि 6 एकड़ क्षेत्र में 65482 बोरा धान पड़ा हुआ है। इतने लंबे चौड़े क्षेत्र में रखे धान के इतने बोरों को ढकने के लिए तालपत्री की व्यवस्था संभव नहीं है। खरीदी केंद्र काली मिट्टी वाले क्षेत्र में हैं। यदि बारिश हुई तो नीचे तथा ऊपर रखे बोरे भीग जाएंगे। इससे समिति को काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा इतने मजदूरों की व्यवस्था की गई है कि एक दिन 15 ट्रकें लोड की जा सकती हैं लेकिन डीएमओ कार्यालय ट्रांसपोर्टरों द्वारा एक दो ट्रकें ही भेजी जा रही हैं।

समिति प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि रावन समिति से धान परिवहन करने में पिछले तीन सालों से कोताही की जा रही है, जिससे समिति को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। शाखा पर्यवेक्षक श्रीराम वर्मा ने बताया कि मोहरा खरीदी केंद्र में 12700 क्विंटल, खपराडीह में 7 हजार, शिकारीकेशली में 9500 क्विंटल धान परिवहन के लिए बचा है।

धान तौलाने दिया गया आवेदन

^शिकारीकेशलीके किसानों के धान तौल के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया गया है। जिन किसानों के धान की तौल नहीं हुई है, उनके धान तौले जाने की संभावना है। श्रीरामवर्मा, शाखा प्रबंधक

बारदाना वापस करने नोटिस

^कंप्यूटरमें धान दर्ज नहीं करा पाने वाले किसानों को नोटिस जारी किया गया है कि वह समिति का बारदाना वापस कर अपना धान वापस ले जाएं। बाबूलालवर्मा, रावन समिति प्रबंधक

लापरवाही

सुहेला. रावन खरीदी केंद्र में हजारों बोरा धान जाम पड़ा हुआ है।

105 किसानों के धान की तौलाई नहीं

शिकारीकेशली खरीदी केंद्र में 105 किसानों के 7229 बोरा धान समय के भीतर तौल नहीं किया जा सका। रावन खरीदी केंद्र में झीपन के किसान शंकर वर्मा ने अपना 384 बोरा, तिल्दा बांधा के नरेश सतनामी ने 117 बोरा, रावन की सुरजा बाई ने 41 बोरा, डिगेश्वर वर्मा ने 46 बोरा धान तौल कराने के बाद अपना धान कंप्यूटर में दर्ज नहीं करा सके वहीं स्थानीय ओमनाथ साहू का धान समिति प्रबंधक धजाराम साहू के अनुसार रिजेक्ट किए जाने के कारण तौला नहीं गया।

सुहेला प्रबंधन समिति ने अोमनाथ साहू को बारदाना खाली कर धान वापस ले जाने को कहा है।