पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर सड़क किनारे लगाए सैकड़ों पौधे

स्कूल परिसर सड़क किनारे लगाए सैकड़ों पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंथरनवयुवक समिति भोथाडीह के तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक माध्यमिक शाला परिसर, भोथाडीह-तिल्दाबांधा मार्ग के दोनों किनारे पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवकों क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट का वितरण किया गया। ग्रामीणों द्वारा इंदिरा आवास, राशन कार्ड में सुधार, ट्राइसिकल, छात्रवृत्ति पेंशन की मांग आदि के 37 आवेदन लक्ष्मी वर्मा अध्यक्ष जिपं को सौंपे गए।

युवकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लक्ष्मी वर्मा अध्यक्ष जिपं, अनिल कौशिक मंडल निदेशक नेहरू युवा केंद्र, शिव दयाल शर्मा जिला समन्वयक अतिथि के रूप में पौधारोपण किया। श्रीमती वर्मा ने अपने संबोधन में नवयुवक समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव समाज ही भविष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सोचने वाला समाज है। उन्होंने स्कील्ड डेवलपमेंट की चर्चा करते हुए कहा कि शासन रुचि के अनुसार कार्य करने वालों को मदद देने को तैयार है। उन्होंने भोथाडीह की आठों क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट धोबी समाज भवन में अहाता निर्माण, युवा क्लब भवन, साहू सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।

इस मौके पर श्री कौशिक ने बढ़ते प्रदूषण के मद्दे नजर पौधारोपण को जरूरी बताया। साथ भविष्य में वृहत खेल आयोजन का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने युवाओं को दिशा देने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत बताई। कार्यक्रम में रामदयाल साहू जपं सदस्य, सरपंच गण सावित्री साहू, हेमलता साहू, रामरतन, रामकुमार, नानकचंद साहू, डा. कलीराम वर्मा, शेरसिंह, नोहर निर्मलकर, सत्यदेव वर्मा, श्रीराम, पुनाराम साहू, लखेश्वर साहू, राजेश यादव, इलाराम, मोतीराम, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

सुहेला. कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय

सुहेला. पौधारोपण करती लक्षमी वर्मा, अनिल कौशिक एवं अन्य लोग।