पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमनईया और बंजारी नाले में पानी बढ़ा

जमनईया और बंजारी नाले में पानी बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला | क्षेत्रमें शनिवार की रात तीन घंटे तक हुई तेज बारिश से फसल की पानी की जरूरत पूरी हो गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बारिश से फसल पक जाएगी।

किसान अपनी फसल के पकने के लिए एक बारिश चाह रहे थे, यह बारिश शनिवार को हो गई। खेतों में पानी भर जाने से अब किसानों की फसल पकने के लिए पानी की चिंता खत्म हो गई है। वहीं जमनईया और बंजारी नाले में इस बारिश से जल स्तर बढ़ गया है तथा पानी रपटे पर इस साल छठी बार बहने लगा।

खरोरा में दो घंटे झमाझम

खरोरा| यहांसहित आसपास के गांवों में शनिवार की शाम दो घंटे बारिश हुई। जनजीवन प्रभावित रहा, गर्मी उमस से राहत मिली किसान कन्हैया यादव, प्रकाश नायक का कहना है कि इस बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। तेज धूप के चलते कई खेत सूख गए थे, फसल को पानी की जरूरत थी। इस बारिश के पानी की कमी पूरी हो गई है। कीटप्रकोप से परेशान किसान दवा के छिड़काव में जुटे हैं।

सुहेला. झीपन-सुहेलाके बीच बंजारी नाला को पार करते राहगीर।