करंट से वृद्ध की मौत
सुहेला. समीपस्थग्राम बासीन में विद्युत तार के चपेट में जाने से 65 वर्षीय जीवराखन साहू की मौत हो गई। बिजली के खंभे का तार टूट कर मृतक के कोठार में गिर गया था जो बेतरतीब उगे खरपतवारों के कारण दिखाई नहीं दे रहा था। वह अपने जानवरों के लिए घास काटने कोठार में आया और नंगे तार की चपेट में गया और उसकी मौत हो गई। सुहेला पुलिस की सूचना पर शव का पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।