पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क कराते प्रशिक्षण शुरू

नि:शुल्क कराते प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला | छत्तीसगढ़इंटर स्टेट स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय नि:शुल्क कराते मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गत दिवस किया गया। प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल में प्रशिक्षक वरुण पांडेय एवं उनके साथियों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मार्शल आर्ट को आधुनिक खेलों एवं कार्यक्रम में विशेष मंच दिलाना है। प्रशिक्षण में जूडो,कराते, ताइक्वांडो,जीतकुंडो, वुशु आदि शामिल हैं। प्रशिक्षक वरुण पांडेय, दिनेश मार्कंडेय, चंद्रप्रकाश बंजारे, घासीराम, रंजू कीर्ति थाई, रुखमणी आदि ने बताया जूडो कराते मूलत: हिंदुस्तान की ही कला है, जो बौद्ध भिक्षुओं की देन हैं। वे आत्मरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। कालांतर में यह चीन, जापान, अमेरिका आदि देशों में प्रयोग किया जाने लगा।