पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिप्रोसिन की जब्ती के लिए छापामार दल गठित

सिप्रोसिन की जब्ती के लिए छापामार दल गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | ओटगन (सिमगा)

महावरफार्मा की प्रतिबंधित दवा सिप्रोसिन-500 एमजी एवं आईब्रुफेन की खुले उपयोग किए जाने से हो रही लगातार मौतों के बाद जिला प्रशासन ने इस प्रतिबंधित दवा की जब्ती के लिए गांव-गांव में छापा मारने विकासखंड स्तरीय दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही नगर एवं गांवों में मौत का व्यवसाय करने वाले झोला छाप डाक्टरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी आदेश दिए गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार बलौदाबाजार जिला चिकित्सा अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बीएमओ सिमगा डा. जीएस सोम को आदेशित किया है। वे सिमगा ब्लाक के सभी मेडिकल स्टोर्स के साथ निजी नर्सिंग होम में छापा मारकर गोदामों की सूक्ष्मता से जांच कर प्रतिबंधित सिप्रोसिन-500 एम आईब्रुफेन की दवा को सीलबंद करने की कार्यवाही करे। इसी तरह नर्सिंग होम एक्ट 2013 के अंतर्गत गांव-गांव में पैर पसार चुके झोला छाप डाक्टरों जो मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं होने के बाद भी अवैधानिक रुप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेखौफ होकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई करने विकासखंड स्तरीय जांच दल का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष एसडीएम राजस्व, सदस्य एसडीओपी बीएमओ शामिल हैं। यह टीम छापामार कार्रवाई करेगी।

इस संबंध में बीएमओ श्री सोम ने बताया कि सिमगा विकासखंड के 82 ग्राम पंचायतों के 126 ग्रामों के लिए 6 सेक्टर सिमगा, हथबंध, दामाखेड़ा, रोहरा, सुहेला, एवं रावन के सेक्टर प्रभारी के साथ सेक्टर सुपरवाइजर, पटवारी एवं पुलिस गांव-गांव जाकर झोला छाप डाक्टरों की शिनाख्त कर उनकी डिग्री अन्य प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए वे गांव के सरपंच, सचिव ग्रामीणो की मदद भी लेंगे। छापामार कार्रवाई मंगलवार 9 दिसंबर से प्रारंभ की जाएगी।

एसपीसे शिकायत : उल्लेखनीयहै सिमगा ब्लाक के ग्राम सीतापार के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार से लिखित शिकायत की गई है कि उनके ग्राम के डाक्टर अजीत कुमार बर्मन जो अकलतरा जांजगीर का निवासी हैं, की प|ी मितानिन है। वे उसकी आड़ में सीतापार में डाक्टरी का पेशा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है उसके पास डाक्टरी का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। उक्त शिकायत के बाद एसपी ने बीएमओ सिमगा को जांच के लिए निर्देशित किया है। बीएमओ डा. सोम ने बताया इसकी जानकारी लगते ही उक