पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में कई निर्णय

बैठक में कई निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला | ग्रामनवापारा में रविवार को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज अर्जुनी राज की बैठक संपन्न हुई। इसमें मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति की वितरण कर विभिन्न सामाजिक प्रकरणों का निपटारा किया गया। राजप्रधान चोवाराम वर्मा ने बैठक में भाटापारा कुर्मी बोर्डिंग के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 अक्टूबर को किए जाने की घोषणा करते हुए निर्वाचन छात्रावास भवन में कराए जाने की जानकारी दी।

शिवार्चन प्रक्रिया के बनाई गई चुनाव समिति में उन्होंने लोहारी के प्रकाश बहपकड़िया को संयोजक तथा केशली के चिंताराम वर्मा, सुरुजपुरा के रामा वर्मा, भाटापारा के राधेश्याम वर्मा, देवरी निवासी रामखिलावन वर्मा, एवं संकरी के लोमेश चवरे समिति के सदस्य होंगे। उक्त जानकारी देते हुए अर्जुनी राज के प्रवक्ता प्रकाश बहपकड़िया ने बताया कि समाज की आगामी बैठक में राज का नाम अर्जुनी राज से बदल कर सुहेला को मुख्यालय बनाया जाएगा।