पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी ने जिताया चुनाव, अब लोग पंचों से मांग रहे पानी

पानी ने जिताया चुनाव, अब लोग पंचों से मांग रहे पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेलाक्षेत्र के वार्डों में पानी के नाम पर चुनाव लड़ा गया है और पंच इसी मुद्दे पर चुनाव जीतकर भी आए हैं। अंचल के ग्राम भैंसा में कई वार्डो के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। महिलाओं को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। उन्होंने सरपंच, पंचों से नल जल योजना के तहत पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। इसलिए अब लोग चुनाव जीतते ही प्रतिनिधियों से पानी की मांग करने लगे हैं। ग्राम की आबादी 3500 है।

यहां सरपंच पद आदिवासी के लिए आरक्षित होने के कारण सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। कई वार्डों में पंच तो पानी की समस्या हल करने के वादे पर चुनाव जीते हैं। लोग अब उनसे समस्या समाधान करने की मांग कर रहे हैं। ग्राम के यशवंत बघेल, दऊवा नारंगे, रमेश साहू, आजूराम आदि का कहना है कि पूरे गांव में पानी के लिए दस हैंडपंप हैं, जिनमें से दो तीन हैंडपंपों से पानी निकलता नहीं है।

वार्ड 9 और 10 के लोगों के लिए एक ही पंप हैं। वहीं वार्ड 5 और 6 में हैंडपंप ही नहीं है। वार्ड 7 के ट्यूबवेल के एक हेड पंप से पानी नहीं निकलता था, उसमें दूसरा पंप लगाया गया था जो पिछले सप्ताह भर से खराब हो गया है। इस कारण वार्ड की महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

एक हैंडपंप से पानी भर रही मीना साहू, रुक्मणि वर्मा, निर्मला बघेल, कृष्णा साहू आदि ने वार्ड नंबर 6 में पेयजल की सबसे ज्यादा समस्या है। यहां से वार्ड पंच के लिए रमेश वर्मा ने चुनाव के दौरान पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। चुनाव जीता भी लेकिन समस्या बनी हुई है। उनका कहना था ग्राम ज्यादातर लोग गरीब है, अपने घरों में बोर नहीं करा सकते, शासन जो बोर पानी के लिए कराए हैं वह दूर हैं। वहां से पानी लाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

किया था प्रयास

^कार्यकालके दौरान नल जल योजना की स्वीकृति के लिए काफी प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाया। वार्ड नंबर 7 में तेरहवें वित्त की राशि से विद्युत पंप लगाकर लोगों को सुविधा दिलाई। वार्ड 5 एवं 6 की गलियां इतनी संकरी हैं कि वहां बोर मशीन नहीं जा सकती, ही खराब पानी निकासी के लिए नाली ही बनवाई जा सकती है। महेश्वरीवर्मा, निवर्तमान सरपंच