सीआरपीएफ जवान की संदेहास्पद मौत
सीआरपीएफ जवान की संदेहास्पद मौत
सुकमा| शबरीनगर में स्थित सीआरपीएफ सेकंड बटालियन के कैंप में बुधवार की शाम करीब 5 बजे हुई एक घटना में सीआरपीएफ के जवान मुरारीलाल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि जवान हरियाणा का रहने वाला है।
सीअारपीएफ के अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक बैरक में अकेला था। उसने खुद को गोली मार कर खुदकुशी की है या िफर किसी अन्य वजह से यह हादसा हो गया इसका पता नहीं चल सका है जवान के पेट पर दो गोली लगी है जिससे उसकी मौत हुई। गोली लगने के बाद जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीआरपीएफ सेंकड बटालियन के कमांडेंट प्रसन्ना ने घटना की पुष्टि की है।