पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुठभेड़, दो महिला समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

मुठभेड़, दो महिला समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलापल्लीइलाके के बुरुंगपाड़ के जंगलों में बुधवार की सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में दो महिला समेत तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि गोलापल्ली थाने से एसटीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों की संयुक्त टुकड़ी बुधवार की अलसुबह करीब चार बजे सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। किस्टाराम थाने से तीन किमी दूर बुरुंगपाड़ के पास नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी को निशाना बनाते फायरिंग की। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने आसपास इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जिसमें दो महिला समेत तीन नक्सली पकड़े गए। इनमें पदाम हुंगा , माड़वी बूटी एवं पूनेम भीमा के पास से टिफिन बम और 14 बंडल कोडेक्स ब्लास्टिंग वायर, नक्सली वर्दी एवं नक्सल साहित्य भी पुलिस ने बरामद किया है।