पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने 20 लाख दिए तो कटेगी स्ट्रीट लाइट

नगर निगम ने 20 लाख दिए तो कटेगी स्ट्रीट लाइट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ आधा दर्जन से ज्यादा टीमें जुटेंगी लाइन काटने बकायादारों की अगले हफ्ते से।

{ संपत्ति कर का 15 लाख रुपए निगम करेगा एडजस्ट बकाया में।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

विद्युत वितरण कंपनी ने इस समय बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने का एक सूत्रीय कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस महीने का बिल भी बंटना शुरु हो गया है। वहीं बकायादारों की लाइन हर दिन काटी जा रही है। कंपनी का बड़ा बकायादार नगर पालिक निगम है। उससे एक करोड़ रुपए का बकाया वसूलने कंपनी के अधिकारी नोटिस जारी कर रहे हैं। वहीं निगम को भी संपत्ति कर का करीब 15 लाख रुपए कंपनी से लेना है।

इस लिहाज से 15 लाख रुपए एडजस्टमेंट के अलावा अगले हफ्ते निगम को 20 लाख रुपए अलग से जमा करना होगा। ऐसा नहीं होने पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा जाएगा। निगम के अधिकारियों का मानना है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर 5-7 दिन में विद्युत कंपनी बकायादारों की लाइन काटने वाली टीमों की संख्या बढ़ा रही है।

सुकमा, दंतेवाड़ा, जिला के कुछ अधिकारी-कर्मचारी भी इस मुहिम में शामिल होंगे। फरवरी-मार्च में शहर से लेकर देहात तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। दरअसल डिस्कनेक्शन का दबाव बनाने के बाद भी विद्युत कंपनी के अफसर सरकारी विभिन्न महकमें के उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने से बचते हैं। इक्का-दुक्का कनेक्शन काटकर खानापूर्ति जरूर समय-समय पर की जाती है।

जिम्मेदारी तय हो रही विद्युत कंपनी के अधिकारियों की

बिजलीबिलों की बकाया वसूली में जेई से लेकर ईई स्तर तक के अफसर की जिम्मेदारी तय की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर बकाया वसूला जाएगा। इसके साथ-साथ लाइन काटने जैसी कार्रवाई होगी। हालांकि इस बार विद्युत कंपनी ने बिलों की बकाया वसूली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। एक-दो बार नोटिस देने के बाद भी यदि उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करते तो डिस्कनेक्शन के अलावा मीटर उखाड़ने की कार्रवाई भी होगी। इस तरह की कार्रवाई के बाद लाइन जुड़वाने के लिए नए सिरे से उपभोक्ताओं को प्रक्रिया पूरी करने पड़ती है। यही वजह है कि इस अभियान को तेज करने से पहले कंपनी के अफसरों की भी जिम्मेदारी तय हो रही है।



^बिजली बिलों की बकाया राशि प्राथमिकता के आधार पर वसूली जाएगी। कंपनी आने वाले दिनों में वसूली अभियान तेज करेगी। जिसमें अधिकारी भी शामिल रहेंगे।\\\'\\\' एनएसविष्ठ, कार्यपालन यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी