बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई कलेक्टर ने
बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई कलेक्टर ने
सुकमा|छिन्दगढ़ब्लाक में निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर नीरज बनसोड़ ने मॉडल स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए बालिका और एक शिक्षक को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्रम, छात्रावास, शासकीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, माॅडल स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्रों, परियोजना केन्द्र और पोटाकेबिन के निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई अस्पताल की रंग-रोगन करवाने के निर्देश दिए।
स्कूलों आश्रम, पोटाकेबिन के निरीक्षण में पुस्तकालय उद्यान निर्माण करवाने, सभी स्कूलों, आश्रम पोटाकेबिन में शौचालय, पेयजल की स्थितियों का निरीक्षण किए। कलेक्टर श्री बनसोड ने पोटाकेबिन रोकेल के मध्यान्ह भोजन का परीक्षण किए और माॅडल स्कूल में अंग्रेजी संकाय में अध्यापन कार्य भी किए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डडसेना, सीईओ एसएल देवांगन, एपीसी श्याम सुन्दर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
सुकमा. स्कूलों और आश्रमों केे निरीक्षण में निकले कलेक्टर ने मॉडल स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई और साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया।