पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा आपत्ति पर हुई चर्चा

दावा आपत्ति पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दावा आपत्ति पर हुई चर्चा

सुकमा| जिलापंचायत के निर्वाचन क्षेत्रोें की दावा आपत्ति पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर ईमिल लकड़ा की अध्यक्षता में चर्चा की गई। इस संबंध में 6 दावा आपत्ति प्राप्त हुए थे जिसमें जनपद पंचायत के क्षेत्र में संशोधन के लिए सोमाराम सोड़ी, धनीराम बारसे, नागुल मुन्ना के द्वारा दावा आपत्ति की गई थी, जिसे उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा का प्रकाशन अनुसार सुकमा और छिन्दगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्रों को यथावत रखने सभी जनप्रतिनिधि ने सहमति दी। बैठक में जमुना मांझी, विधायक कवासी लखमा, धनीराम बारसे, मनोज देव, हरीश कवासी, रामा सोड़ी, अपर कलेक्टर एसआर महिलांग, उप संचालक पंचायत बीएस ठाकुर मौजूद थेे।