पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने जमकर कोसा भाजपा को

कांग्रेसियों ने जमकर कोसा भाजपा को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका के शबरी नगर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों की जमकर खबर ली। अवसर था विधायक मद से बने कलामंच के उद्धाटन का। कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कलामंच का उद्धाटन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह देव, ब्लाक अध्यक्ष सोमाराम सोड़ी, नपा नेता प्रतिपक्ष राजू साहू, शेख सजार, दुर्गेश राय, अनिल शर्मा, कमलेश नाहटा, अबदुल्ला खान, मनोज चौरसिया, रोहित पाण्डेय, फारुख, रम्मू राठी एवं लालअम्मा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने कलामंच में ही कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा को जमकर कोसा। भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमहाह कर सिर्फ वोट की राजनीति करती है।