पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोनी योजना से बालिकाओं को िमलेंगे एक लाख रुपए

नोनी योजना से बालिकाओं को िमलेंगे एक लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा| कक्षा12वीं तक शिक्षा पूर्ण करने के साथ ही 18 वर्ष तक विवाह करने वाली बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। 2002 में हुई गणना के तहत् गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार की बालिका को शामिल किया जाएगा।

योजना के अन्तर्गत पंजीकृत बालिका का बीमा कराया जाएगा जिसमें 5 साल तक प्रति वर्ष 5 हजार रूपए जमा होगा। बीमा पूरा होने के बाद जितनी भी राशि होगी वह बालिका के परिजनों को दे दी जाएगी। वित्तीय संस्था द्वारा 1 लाख रूपए अथवा तत्समय शासन द्वारा निर्धारित परिपक्कता राशि दी जाएगी जो कि 1 लाख रूपए से कम नहीं होगी। योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के माता पिता छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होना चाहिए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड संलग्न किया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए गांव, मोहल्ले के आंगनबाड़ी केन्द्र, के पर्यवेक्षक, अधिकारी से अधिक जानकारी ली जा सकती है।

बालिकाओं के शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य में सुधार लाने, अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने, भ्रुण हत्या रोकने, जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच लाने एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए यह योजना लागू की गई हैं। योजनान्तर्गत लाभ दो बालिकाओं तक मिलेगा।