पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागारास के सरपंच सचिव की शिकायत

नागारास के सरपंच-सचिव की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा|कलेक्टर जनदर्शनमें 22 आवेदन मिले ।नागारास के ग्राम गुट्टागुडा और डांडाबाड़ी के सचिव एवं सरपंच के संबंध में शिकायत की गई जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुकमा को निर्देशित किया गया। लखेश्वर बघेल, मनोज कुमार नाग, मेहत्तर राम यादव एवं अन्य ने वेतन बढ़ाये जाने और कलेक्टर दर नहीं दिये जाने के संबंध में शिकायत की। बेरोजगार करतम चिंगा, मुन्ना नायक, महादेव मरकाम एवं अन्य के द्वारा बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने की िशकायत दर्ज करवाई। शांतिनगर की रचना सक्सेना ने दुर्गा समिति द्वारा बलात् कार्यवाही से प्रताडित होने के संबंध आशादेवी के द्वारा घर तोड़ने के विषयक पर आवेदन किया इसे अनुविभागीय राजस्व सुकमा को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

सरपंच ग्राम पंचायत चिकपाल ने नवीन आश्रम चिकपाल में विद्युत व्यवस्था करने, लिफ्ट एरीगेशन सुविधा व्यवस्था करने के संबंध में आवेदन दिया जिसे क्रमशः ईई सीएसईबी और उप संचालक कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सौर ऊर्जा से नलजल योजना संचालित करने के संबंध में आवेदन भी दिया। आवश्यक कार्यवाही हेतु ईई पीएचई को निर्देशित किया गया। चिचोरगुडा में शिक्षक व्यवस्था और रामपारा में नवीन प्राथमिक शाला हेतु छिन्दगढ़ की अनुराधा नाग ने 11वीं कक्षा में अस्थाई रूप से दाखिला देने शासउमा विद्यालय केरलापाल में शिक्षकांे की भर्ती करने के संबंध में आवेदन किया।

दोरनापाल के मिट्ठू पदराज ने निजी संयुक्त खाते की सहस्वामित्व वाली भूमि पर स्टेडियम निर्माण की क्षतिपूर्ति राशि एवं वैकल्पिक भूमि आबंटन हेतु आवेदन दिया।,इसे एसडीओ कोन्टा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पंचायत दुब्बाटोटा के उपसरपंच ने गांव की आबादी भूमि का सर्वे कर पट्टा प्रदाय करने के संबंध में आवेदन किया गया। जिसे तहसीलदार कोन्टा को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। नागारास के ग्रामीणों ने पोन्दुम माशिरास पोन्दुम के अन्तर्गत आने वाले मेशीरास पारा, सुरभिरास पारा को मिलाकर राजस्व ग्राम मेशिरास घोषित करने के संबंध में आवेदन किया गया। इसे डीडी पंचायत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इंदिरा काॅलोनी की लतीफा बेगम ने मानवीय आधार पर भृत्य के पद पर नियुक्ति के संबंध में आवेदन किया। सुरेपाल के गंगाधर ने इंदिरा आवास योजना अन्त