बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला
बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला
सुकमा|बेराजगारों नेबताया कि पूरे जिले के बेरोजगारों को वर्ष 2013-2014 का बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। बताया गया कि बेरोजगारों को हर महीने एक हजार रुपए की राशि भत्ते के रुप में मिलती है। करतम चिंगा, मुन्ना नायक, महादेव मरकाम, मुचाकी लखा, संतोष कुमार पोयाम, वेट्टी गंगा एवं मनीष ने कलेक्टर ईमिल लकड़ा को बताया कि व्यवसायिक परीक्षा फार्म के शुल्क एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए जरुरी किताब खरीदने के लिए यह भत्ता शासन द्वारा बेरोजगारों को दिया जाता है। भत्ता नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। एआईएसएफ के महेश कुंजाम, भीमाराम मरकाम, दशरत नायक भी इस दौरान मौजूद थे।