पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुकमा|कलेक्टर जनदर्शनमें पहुंचे छात्र पदामी राजेंद्र, ललित कुमार, पोड़ियामी दीपक,

सुकमा|कलेक्टर जनदर्शनमें पहुंचे छात्र पदामी राजेंद्र, ललित कुमार, पोड़ियामी दीपक,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा|कलेक्टर जनदर्शनमें पहुंचे छात्र पदामी राजेंद्र, ललित कुमार, पोड़ियामी दीपक, आयती, कमला एवं प्रमोद कुमार ने बताया कि शाउमावि केरलापाल में विषयवार शिक्षक नहीं हैं। कक्षा 11 वीं व12 वीं में 87 छात्र हैं। विद्यालय में कृषि संकाय खुले दो वर्ष हो गए हैं। कृषि गणित, कृषि विज्ञान, फसल उत्पादन, पशुपालन और अंग्रेजी के विषयों के लिए विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं। इसी तरह कला संकाय में कक्षा 11वीं 12वीं में कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 30 है। भूगोल, राजनीति एवं अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं। छात्रों ने मांग की कि जब तक नियमित शिक्षकों को भर्ती नहीं होती तबतक वैकल्पिक रुप से शिक्षकों की नियुक्त की जाए। जिससे छात्रों को अध्ययन में सुविधा हो।

शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग