पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

सुकमा|जिलास्तरीय पुनर्वास समिति की की बैठक में राज्य शासन के गृह विभाग के स्थायी कार्ययोजना में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ईमिल लकड़ा की अध्यक्षता में एसपी ने नक्सली हिंसा से पीड़ित परिवारों को रू. 5 लाख सहायता राशि तथा 26 आत्मसमपिर्त नक्सलियों को रू. 5 हजार प्रोत्साहन राशि के लिए स्वीकृत किया

बताया गया संशोधित आदेश के मुताबिक नक्सली हिंसा में मारे गए आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को प्रति मृतक व्यक्ति रू. 5 लाख, स्थाई असमर्थ रू 2 लाख, गम्भीर घायल रू. 1 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। इसके अलावा कच्चा मकान 20 हजार, पक्का मकान 50 हजार, चल सम्पत्ति के नुकसान पर रू. 10 हजार, जीवीकोपार्जन के साधन की क्षति (ट्रेक्टर, जीप आदि)रू. 50 हजार के मान से सहायता राशि का आहरण एवं संवितरण किये जाने का अधिकार कलेक्टर का दिया गया हैं