पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली कैंप ध्वस्त, 4 भरमार बंदूक बरामद

नक्सली कैंप ध्वस्त, 4 भरमार बंदूक बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके भेज्जी थाना इलाके में सोमवार की अलसुबह पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर 4 भरमार बंदूक, एक आईईडी समेत गन पाउडर ड्रेस,रेडियो प्लास्टिक टेन्ट, स्टार लगी टोपी , पोच , हाथ घडी , बैग, ड्रम नक्सली , यूरिया, कैमरा फ्लेश आदि बरामद किया। आईईडी मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 2019, कोबरा 208 जिला पुलिस बल की टुकड़ी भेज्जी थाना से उत्तर दिशा की ओर सर्चिंग के पर थी। थाने से चार किमी दूर रामाराम के पास सर्चिंग पार्टी के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। इसके बाद नक्सली कैंप छोड़कर जंगल भाग निकले।