पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में 9 की मौत

सड़क हादसों में 9 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंटा से आगे बस-जीप भिड़ी, छह की मौत

भास्कर न्यूज | जगदलपुर/ कोंटा/सुकमा

छत्तीसगढ़की सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के कोटुकपल्ली में बुधवार की शाम सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए लोगों में चार एक ही परिवार के थे। इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसे भद्राचलम के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा से 50 किमी दूर नेशनल हाइवे 30 पर भद्राचलम की ओर से रही मैक्स की आंध्रपद्रेश राज्य परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत 6 की मौत हो गई। इसमें सारे लोग फंस गए थे। शेष|पेज11



लोंगोने किसी तरह लाशें बाहर निकालीं। जो बचे, उन्हें हास्पिटल भेजा। मृतकों में गजानन भद्रे, उसका पुत्र महेश भद्रे, प|ी महादेवी भद्रे, 15 साल की नातिन करिश्मा भद्रे और लक्ष्मण भद्रे समेत ड्राइवर लच्छा शामिल है। राज्य परिवहन की यह बस कोंटा से विजयवाड़ा जा रही थी। मृतक गजानंद भ्रदे सुकमा वनमंडल के किस्टाराम रेंज में पालाचलमा का डिप्टी रेंजर था।

बस और जीप के बीच फंस गई जिंदगी

एनएच 30 पर कोंटा से आगे बस जीप में टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत।