जिला पुनर्वास समिति की हुई बैठक
जिला पुनर्वास समिति की हुई बैठक
सुकमा|जिलापुनर्वास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डी श्रवण कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें नक्सली हिंसा से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि आदि विषयों पर चर्चा की गई। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में आवश्यक दास्तावेज संबंधितों से मंगवाने, पदरिक्त के संबंध में जिला स्तर के विभाग प्रमुखों से जानकारी प्राप्त कर कुछ प्रकरणों में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ आगामी बैठक में चर्चा करने का निर्णय लिया गया।