आदर्श आचार संहिता का पालन जरूरी
आदर्श आचार संहिता का पालन जरूरी
सुकमा|जिलाकार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144(2) लागू हो गया हैं जिसका सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पालन करना अनिवार्य है। यह धारा सुकमा, दोरनापाल क्षेत्र में लागू है। इस दौरान सभी भर्ती की कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में 1100 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा निःशक्तता प्रमाण पत्र के लिए शिविर के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों स्काउट गाईड दलों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना के लिए जिले के प्रत्येक परिवार का खाता खुलवाने के लिए पटवारी, सरपंच और सचिव के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि महावर फाॅर्मा के प्रतिबंधित दवाईयों के उपयोग नहीं करने के लिए पोस्टर, बैनर द्वारा शासकीय अस्पताल, निजी अस्पताल, मेडिकल दुकानों, आगंनबाड़ी, स्कूलों और आश्रम शाला, पंचायत भवन और पुलिस कैम्पों आदि में लगाया जाना है।